ब्रुश रिसर्च लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में स्थित है। ब्रुशिंग प्रोद्यौगिकी में कठिन फिनिशिंग समस्याओं के समाधान के लिए हम 1958 से व्यवसाय में हैं।

BRM प्रथम कंपनियों में से एक थी जिन्होंने अनुकूलित प्रदर्शन के लिए बेहतर सतह फिनिश की वकालत की थी। प्लेटो फिनिशिंग जैसी अवधारणा की शुरूआत हमारे संस्थापक स्टीव रैंडस ने की थी और वर्तमान में यह अनेक उद्योगों में एक साझा लक्ष्य है। आज, सतह फिनिश में सुधार के लिए यह तकनीक एक उद्योग-मानक पद्धति हो गई है।

रेंडस ने एक बार कहा था, “कोई सुधार नहीं हो सकता जब तक कोई प्रचलित अवधारणाओं को रोक कर प्रश्न नहीं करता है।” वर्तमान में BRM रेंडस की नवोन्वेषी विचारधारा का सच्चा प्रतिबिंब है। उद्योग में प्रमुख हमारे Flex-Hone® टूल्स के अतिरिक्त BRM उच्च-गुणवत्ता के NamPower ब्रुशों और ब्रुश टूल की एक पूरी श्रृंखला की आपूर्ति करती है।

वैश्विक सहयोगी और श्रेष्ठता की हमारी प्रतिबद्धता

BRM एक ISO 9001:2008 प्रमाणन सहित औद्योगिक ब्रुशों की एक पूरी श्रृंखला की निर्माता है और वितरकों के एक वैश्विक नेटवर्क की भागीदार है। ब्रुश रिसर्च में हम जानते हैं कि गुणवत्ता और प्रदर्शन प्रदान नहीं किए जाते। ये वह लक्ष्य हैं जिनके लिए हम संतुष्ट ग्राहक की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए हर दिन कार्य करते हैं।

हमारे कठोर परिश्रम और गुणवत्ता के लिए प्रतिबद्धता के द्वारा BRM हमारी ब्रुश प्रोद्यौगिकी को 50 से अधिक देशों को निर्यात करते हैं। आपके आपूर्ति श्रृंखला भागीदार के रूप में हमारे स्थानीय वितरक मानक उत्पादों की पूरी श्रृंखला का स्टॉक रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आपकी विशिष्ट जरूरतें पूरा करने के लिए अनुकूलित ब्रुश टूल प्रदान कर सकते हैं।

हम पिछले 55 वर्षों का आभार प्रकट करते हैं और अगले 55 को और भी बेहतर बनाने की उम्मीद करते हैं!

ब्रुश रिसर्च मुख्यालय


खूबसूरत लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में स्थित

4642 Floral Dr, Los Angeles, CA 90022 USA
फोन : 1.323.261.2193
फैक्स : 1.323.268.6587
वेब: www.brushresearch.com

हमारे कार्यस्थल की छवियां

ब्रुश रिसर्च इकाई

ब्रुश रिसर्च कार्यालय

BRM कार्यालय

BRM कांफ्रेंस रूम