फ्लैक्सीबल होनिंग टूल और औद्योगिक ब्रुशों की एक पूरी श्रृंखला के निर्माता के रूप में BRM विभिन्न प्रकार के अनेक उपयोगों और उद्योगों के लिए सतह फिनिशिंग की व्यापक श्रृंखला की पेशकश करते हैं। उच्च गुणवत्ता के उत्पादों में शामिल हैं Flex-Hone® टूल, आटोमोटिव और डीजल ब्रुश, मिनिएचर ब्रुश, NamPower ब्रुशिंग टूल समूह, पॉवर ब्रुश, स्ग्रेच और मेंटेंनेंस ब्रुश और ट्विस्टिड-इन-वायर ब्रुश। और अधिक जानने के लिए हमारे स्थानीय वितरक से संपर्क करें।
[सेप्रेटर टॉप=”15″]

फ्लैक्सीबल होन
Flex-Hone® टूल आंतरिक डायामीटर (ID) सतह फिनिशिंग के लिए नम्र, लचीले होनिंग टूल हैं।. मूल रूप से सिलिंडर दीवारों को डिग्लेज करने के लिए डिजाइन किए गए BRM बाल होन किनारे मिलाने, पोर्ट रेडियस करने, क्रॉस होल डिबरिंग और सतह में सुधार करने के लिए भी आदर्श हैं। Flex-Hone® टूल हाथ में रखने वाले पॉवर टूल और उत्पादन उपकरणों पर लगाए जाते हैं और इनके लिए किसी विशेष प्रशिक्षण या व्यपक मशीन सेटअप की जरूरत नहीं है। बहुउपयोगी और उपयोग में आसान हमारे सिलिंडर होन मानक हैं जिनसे अन्य सभी फिनिशिंग टूल की तुलना की जाती हैं।
अपघर्षक_डिस्क_ब्रुश
NamPower नायलोन अपघर्षक ब्रुश बर्र हटाते हैं, किनारों का मिलान और बाहरी डायामीटर (OD) सतह फिनिश में सुधार करते हैं। सेमी-आटोमटिक और फुली-आटोमटिक उपकरणों के साथ उपयोग करने के लिए डिजाइन किए गए ये उच्च कार्य क्षमता के ब्रुश टूल अत्यधिक परिश्रम वाले हाथ द्वारा डिबरिंग और सतह फिनिशिंग कार्यों का स्थान ले सकते हैं। NamPower अपघर्षक नायलान ब्रुश पुर्जे की आकृति के बारिकी से अनुरूप होते हैं, सेरेमिक और सिलिकॉन कार्बाइड अपघर्षक संयोजन की एक खास विशेषतायुक्त हैं और एक अनूठा अंत:प्रवाही कूलिंग सिस्टम उपयोग करते हैं जो ब्रुश के जीवन को बढ़ाता है।
व्हील_ब्रुश
पॉवर ब्रुशों को अनेक प्रकार के सतह फिनिशिंग उपयोग में इस्तेमाल किया जाता है जिनमें सफाई, पॉलिश करना, मिलाना, डिबरिंग और सतह तैयार करना शामिल हैं। वे विभिन्न आकारों और किस्मों में उपलब्ध हैं और हाथ में रखने वाले पॉवर टूल और मशीनरी के साथ उपयोग किए जा सकते हैं। BRM पॉवर ब्रुशों की मुख्य श्रेणियों में व्हील, कप और एन्ड ब्रुश शामिल हैं। मिनी-ग्राइन्डर ब्रुश, कैप्सुलेटिड ब्रुश, पायलट बॉन्डिंग ब्रुश, फ्लेयर ब्रुश और पॉवर ब्रुश टूल के लिए एडेप्टर भी उपलब्ध हैं।
ट्विस्टेड-इन-वायर ब्रुश
ट्विस्टेड-इन-वायर ब्रुश अगम्य स्थानों से बर्र हटा सकते हैं। इन औद्योगिक ब्रुश टूल को पाइपों में से कालिख और कार्बन निक्षेप हटाने और चिमनी, छिद्रों और थ्रेड की सफाई के लिए भी प्रयोग किया जाता है। BRM विभिन्न किस्मों के अनेक ट्विस्टेड-इन-वायर ब्रुशों की पेशकश करते हैं जिनमें थ्रेड सफाई ब्रुश, क्रॉस-होल डिबरिंग ब्रुश और फ्लु ब्रुश शामिल हैं।
मिनी_ब्रुश
मिनिएचर ब्रुशों को तंग जगहों और अगम्य स्थानों पर डिबरिंग, सतह फिनिशिंग और सफाई के लिए उपयोग किया जाता है। विभिन्न ब्रुश किस्मों और ब्रुश आकारों में उपलब्ध ये छोटे लेकिन मजबूत औद्योगिक ब्रुश टूल हल्के ब्लेंडिंग और सतह तैयार करने में भी उपयोग किए जाते हैं। BRM मिनिएचर कप, व्हील और एन्ड ब्रुशों के व्यापक श्रृंखला के साथ-साथ क्रॉस-होल डिबरिंग के लिए मिनिएचर मैंड्रिल-माउंटेड ब्रुशों और (पिन वाइजेज सहित) मिनी ब्रुश टूल की पेशकश करते हैं।
डेट्रॉयट_डीजल_ब्रुश
आटोमोटिव और डीजल ब्रुश आटो पार्ट्स और डीजल इंजनों की सफाई, फिनिशिंग और पॉलिसी में उपयोग किए जाते हैं। आटोमोटिव ब्रुश उपयोगों में अनेक प्रकार की सतह कंडिशनिंग, ईजन हेड डिबरिंग और मशीन पुर्जों पर होल पॉलिशिंग करना शामिल है। BRM डीजल ब्रुशों में सामान्य डीजल टूल के साथ-साथ क्युमिन ग्रुप, कैटरपिलर और डेट्रॉयट डीजल इंजनों के लिए विशेष ब्रुश शामिल हैं। वाल्व गाइड, ऑयल लाइन और गैलरी और डिसप्ले ब्रुश भी उपलब्ध हैं।
हैण्ड_स्क्रैच_ब्रुश
स्क्रेच और मेंटनेंस ब्रुश धूल, जंग, पेंट और परत हटाते हैं। ये औद्योगिक ब्रुश कास्टिंग, फाइलें, थ्रेड और पार्टस साफ करने में उपयोग किए जाते हैं। स्क्रेच और मेंटनेंस ब्रुश धूल, जंग, पेंट और परत हटाते हैं। ये औद्योगिक ब्रुश कास्टिंग, फाइलें, थ्रेड और पुर्जों की सफार्ठ करने के लिए भी उपयोग किए जाते हैं। BRM मेंटनेंस और स्क्रेच ब्रुशों की व्यापक श्रृंखला की पेशकश करते हैं जिनमें हैण्ड स्क्रेच ब्रुश, फ्लोर स्वीप और ब्रूम, पेंट ब्रुश और एप्लीकेटर शामिल हैं।